सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

धोद विधायक ने किया निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण : गुणवत्ता, समयबद्धता और सुविधाओं पर दिए निर्देश

सीकर | 01-Dec-2025 09:47 AM | 385 |
सीकर
गुणवत्ता, समयबद्धता और सुविधाओं पर दिए निर्देश

धोद/सीकर. विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरा गाँव में धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने विधायक कोष से निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि यह केंद्र ज्ञान और शिक्षा का सशक्त माध्यम बन सके।

निरीक्षण के दौरान युवा विकास समिति के सदस्य, ग्रामीण जन और स्थानीय बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी परियोजना से जुड़ी अपनी अपेक्षाएँ साझा कीं। गाँव में शिक्षा के विस्तार हेतु निर्माणाधीन यह लाइब्रेरी भवन आगामी समय में युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन केंद्र साबित होगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.