PHM NEWS

खाटूश्यामजी पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा

प्रकाशित: 04 Dec 2025

खाटूश्यामजी/सीकर. जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और चौखट पर पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना की। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान एवं पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने उनका स्वागत श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। दर्शन के बाद मंत्री संजय शर्मा होटल शाकुंतलम के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।