सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

खाटूश्यामजी मंदिर में फाल्गुनी लक्खी मेला 2026 की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट : 6500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

सीकर | 17-Feb-2026 12:20 PM | 385 |
सीकर
6500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

खाटूश्यामजी/सीकर. जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में बाबा श्याम के 21 फरवरी से शुरू होने वाले आठ दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत एवं दांतारामगढ़ एसडीएम मोनिका सामौर ने मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाबा श्याम के दर्शन मार्ग, 75 फीट चौड़ी 14 कतारों की व्यवस्था, मंदिर परिसर तथा दर्शन उपरांत श्रद्धालुओं की निकासी मार्ग का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

प्रशासन के अनुसार संपूर्ण मेला क्षेत्र को 22 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। करीब 6500 पुलिसकर्मियों का जाब्ता मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा। इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

 

इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान एवं पूर्व अध्यक्ष मोहन दास सिंह महाराज ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। वहीं रींगस एएसपी दीपक गर्ग, डीवाईएसपी राव आनंद कुमार, डीएसटी प्रभारी कैलाश चंद्र यादव एवं थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने सुरक्षा तैयारियों से अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगमता पूर्वक बाबा श्याम के दर्शन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.