PHM NEWS

फतेहपुर बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न

प्रकाशित: 13 Dec 2025

फतेहपुर/सीकर. बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को कोर्ट परिसर में सम्पन्न हुए। मतदान व गणना के बाद अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार पंकज शर्मा और मनोज छकड़ा को 73-73 वोट मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर त्रिलोक महला और धनाराम सैनी के भी 73-73 वोट आए। बराबरी के बाद दोनों पदों का निर्णय लॉटरी से किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर मनोज छकड़ा और उपाध्यक्ष पद पर त्रिलोक महला का चयन हुआ। महासचिव पद पर अशोक महिचा 56 वोट पाकर 6 मतों से विजयी रहे। परिणाम घोषित होने पर विजेताओं का वकीलों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।