PHM NEWS

महरिया किआ में ‘ऑल-न्यू किआ सेल्टोस’ का भव्य अनावरण

प्रकाशित: 10 Jan 2026

सीकर. जयपुर रोड स्थित महरिया किआ शोरूम में ‘ऑल-न्यू किआ सेल्टोस’ का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर ऑटोमोबाइल प्रेमियों और ग्राहकों की विशेष उपस्थिति रही। “बड़ा, बोल्ड और प्रोग्रेसिव” थीम के साथ पेश की गई यह नई एसयूवी अपने आकर्षक डिज़ाइन, उन्नत तकनीक और बेहतर सेफ्टी फीचर्स के कारण लॉन्च के साथ ही चर्चा का विषय बन गई।

 

नई किआ सेल्टोस के एक्सटीरियर में डिजिटल टाइगर नोज़ ग्रिल, स्टार मैप एलईडी DRLs और आइस-क्यूब एलईडी हेडलैंप इसे प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स के साथ लेवल-2 ADAS तकनीक दी गई है, जिसमें कुल 21 उन्नत सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइविंग को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं।

 

इसके इंटीरियर की बात करें तो 12.3-इंच का डुअल डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और 10-वे पावर ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएँ यात्रियों को लक्ज़री अनुभव प्रदान करती हैं। परफॉर्मेंस के लिए नई सेल्टोस 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जो बेहतर माइलेज और दमदार ड्राइविंग का वादा करती है।

 

महरिया किआ प्रबंधन ने बताया कि किआ इंडिया की इस लोकप्रिय एसयूवी की बुकिंग और डिलीवरी शुरू हो चुकी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख से ₹19.99 लाख तक रखी गई है, जिससे यह विभिन्न वर्गों के ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनकर सामने आई है।