सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

ज्ञानोदय 2026 सम्मान समारोह का हुआ आयोजन : मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल व प्रमाण पत्र किए प्रदान

सीकर | 29-Mar-2026 10:48 PM | 385 |
सीकर
मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल व प्रमाण पत्र किए प्रदान

सीकर. श्री नाथ हरि भैरू ट्रस्ट एवं सीएलसी के संयुक्त तत्वावधान में फतेहपुर क्षेत्र के कक्षा 10 एवं 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आयोजित “ज्ञानोदय परीक्षा 2026” का भव्य सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक तथा शिक्षाविदों की उपस्थिति रही, जिससे समारोह का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भर गया।

कार्यक्रम के दौरान ज्ञानोदय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। सफल प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, मेमेंटो, मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित होते देख अभिभावकों और शिक्षकों में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया।

विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने, परीक्षा के भय को दूर करने तथा क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25 जनवरी को ज्ञानोदय परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में फतेहपुर क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाती हैं और उन्हें भविष्य की बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं। समारोह के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजकों ने विश्वास जताया कि ज्ञानोदय परीक्षा जैसे प्रयास क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा प्रदान करेंगे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.