सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर फतेहपुर विधानसभा में जनसंवाद जनसमाधान यात्रा : ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन तथा पेयजल से जुड़े मुद्दे रखे सामने

सीकर | 09-Dec-2025 09:40 AM | 385 |
सीकर
ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन तथा पेयजल से जुड़े मुद्दे रखे सामने

फतेहपुर/सीकर. राजस्थान में भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद जनसमाधान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रवण चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को त्वरित समाधान की दिशा में आगे बढ़ाना है। इसी क्रम में मंगलवार को यह यात्रा रुकनसर, रसूलपुर, लावण्डा, ठेडी, हेतमसर, लावण्डा ढाणी एवं गोड़िया छोटा गांवों में पहुंची।

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन तथा पेयजल से जुड़े मुद्दे सामने रखे। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत होता है तथा समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार के दो वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। फतेहपुर क्षेत्र में 18 नई ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन, रामगढ़ शेखावाटी को पंचायत समिति घोषित किए जाने और लगभग 128 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत एवं क्रियान्वित होने पर क्षेत्रवासियों ने सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान आशु सिंह, महेंद्र खीचड़, रामप्रसाद सुंडा, संजय सैनी, राकेश जाखड़, महेंद्र कस्वाँ, विक्की जाट, मदन चाहर, श्रवण सेवदा, मनफूल गोदारा और परमेश्वर राव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.