सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम “उल्लास” के प्रचार हेतु जिंगल बेल रथ रवाना : गांव-गांव जाकर साक्षरता की अलख जगाएगा रथ, तीन माह तक चलेगा जनजागरण अभियान

सीकर | 13-Jan-2026 10:20 AM | 385 |
सीकर
गांव-गांव जाकर साक्षरता की अलख जगाएगा रथ, तीन माह तक चलेगा जनजागरण अभियान

सीकर. नव भारत साक्षरता कार्यक्रम “उल्लास” को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को जिंगल बेल रथ को जिला कलक्ट्रेट परिसर, सीकर से विधिवत रूप से रवाना किया गया। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने साक्षरता को सामाजिक विकास की आधारशिला बताते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी डॉ. चन्द्र प्रकाश महर्षि ने बताया कि यह साक्षरता जिंगल बेल रथ आगामी तीन माह तक सीकर जिले के सभी 12 शिक्षा ब्लॉकों में भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को बुनियादी साक्षरता के साथ-साथ डिजिटल, वित्तीय एवं चुनावी साक्षरता के प्रति जागरूक किया जाएगा। यात्रा प्रभारी राजेन्द्र महला ने बताया कि रथ की साज-सज्जा में उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं प्रेरक नारों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया है, ताकि आमजन आसानी से संदेश को समझ सकें।

 

रथ रवाना कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजपाल यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह शेखावत, समन्वयक राकेश कुमार लाटा (पूर्व साक्षरता अधिकारी), यूआईटी सचिव जगदीश प्रसाद गौड, पुलिस उपाधीक्षक (शहर) संदीप सिंह, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, सहायक निदेशक पर्यटन विभाग अनु शर्मा सहित विकास चौधरी, अनिल शर्मा तथा साक्षरता कार्यालय के मुकेश कुमार, भारत सैन, दिनेश सैनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने साक्षर भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.