सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सिटी नेचर पार्क में जन सुविधा केंद्रो पर ताले : फतेहपुर शेखावाटी में सामने आई बड़ी लापरवाही

सीकर | 15-Nov-2025 10:56 AM | 385 |
सीकर
फतेहपुर शेखावाटी में सामने आई बड़ी लापरवाही

फतेहपुर/सीकर. फतेहपुर शेखावाटी में बड़ी लापरवाही सामने आई है।
वन विभाग द्वारा सिटी नेचर पार्क में आगंतुकों की सुविधा के लिए बनाए गए तीन जन सुविधा केंद्रों पर लगातार ताले लटके रहते हैं। पार्क में रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे और महिलाएं सुबह-शाम घूमने आते हैं, लेकिन बंद पड़े शौचालय उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बने हुए हैं।

लोगों का कहना है कि पार्क में सुविधाएं विकसित तो की गई हैं, लेकिन उनकी देखरेख और संचालन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें सुबह-शाम पार्क आने पर खुले में जाने की मजबूरी बन जाती है। यह स्थिति स्वच्छ भारत मिशन और सार्वजनिक सुविधाओं के दावों पर सवाल खड़े करती है।

स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग से मांग की है कि जन सुविधा केंद्रों को तुरंत खोलकर नियमित सफाई व रखरखाव की व्यवस्था की जाए, ताकि आने-जाने वालों को राहत मिल सके।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.