PHM NEWS

फतेहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

प्रकाशित: 13 Dec 2025

फतेहपुर/सीकर. वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली विशाल रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक देहात ब्लॉक अध्यक्ष झाबरमल धायल और विधायक हाकम अली खान के नेतृत्व में आयोजित हुई। वक्ताओं ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस नगर मंडल अध्यक्ष छोटेलाल माहीच ने बताया कि फतेहपुर क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे। बैठक में मुस्ताक नजमी, अजय रिंणवा, गफ्फूर खान सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।