सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

फतेहपुर में आरएलपी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न : जिला स्तरीय सम्मेलन और पंचायत समिति चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

सीकर | 27-Jan-2026 07:45 PM | 385 |
सीकर
जिला स्तरीय सम्मेलन और पंचायत समिति चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

सीकर. जिले में 1 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर फतेहपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पार्टी के जिला प्रभारी विकास पचार की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे 1 फरवरी को आयोजित होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने साथ कम से कम पांच समर्थकों को लेकर सम्मेलन स्थल तक पहुंचे, ताकि संगठन की शक्ति और एकजुटता का संदेश दिया जा सके।

 

बैठक में पंचायत समिति चुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने बताया कि जो कार्यकर्ता पंचायत समिति का चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, वे अभी से तैयारी शुरू कर दें। टिकट वितरण पार्टी स्तर पर किया जाएगा। इस घोषणा से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा जताई।

 

जिला प्रभारी विकास पचार ने अपने संबोधन में कहा कि आरएलपी लगातार युवाओं, किसानों और आमजन के मुद्दों को लेकर संघर्षरत है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी का सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक आंदोलनों और चुनावी तैयारियों की दिशा तय करेगा। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और सम्मेलन को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.