सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर में ‘मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान’ के तहत वार्ड सभाएं आयोजित : वार्डवासियों से संवाद कर बिजली, पानी, सफाई और नालियों की समस्याओं पर लिया फीडबैक

सीकर | 11-Apr-2026 09:11 PM | 385 |
सीकर
वार्डवासियों से संवाद कर बिजली, पानी, सफाई और नालियों की समस्याओं पर लिया फीडबैक

सीकर. विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशन में संचालित मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत नगर परिषद सीकर द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में वार्ड सभाओं का आयोजन किया गया। यह अभियान 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक प्रदेशभर में चलाया जा रहा है।

 

इन वार्ड सभाओं में वार्डवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभाओं में नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। विशेष रूप से बिजली, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, नियमित सफाई व्यवस्था तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण जैसी व्यवस्थाओं पर वार्डवासियों से फीडबैक लिया गया।

 

नगर परिषद के अधिकारियों ने नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं और आपत्तियों को गंभीरता से दर्ज किया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही वार्डों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

 

इस अभियान की खास बात यह रही कि नागरिकों को क्यूआर कोड के माध्यम से भी अपने सुझाव और शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे अधिक से अधिक लोग विकास प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

 

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सीकर के अधिकारी, संबंधित जोन इंचार्ज और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान आमजन की भागीदारी से शहर के समग्र और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

नगर परिषद सीकर ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से ही शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित बनाया जा सकता है। परिषद शहर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.