PHM NEWS

सेठ राम किशन धानुका कन्या महाविद्यालय में निपुण मेले का आयोजन

प्रकाशित: 18 Nov 2025

फतेहपुर शेखावाटी/सीकर. कस्बे के सेठ राम किशन धानुका कन्या महाविद्यालय में सोमवार को “निपुण मेले” का रंगारंग आयोजन हुआ। मेले में कुल 18 ग्रुप्स ने विविध प्रकार के फूड स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ इस आयोजन में भाग लिया, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

मेला आकर्षक व्यंजनों और स्वादिष्ट चटपटे पकवानों से गुलज़ार रहा। प्रथम स्टॉल में माही एंड गर्ल्स ग्रुप ने ‘स्वीट डेजर्ट’ तैयार किया। दूसरा स्टॉल मोनिका एंड ग्रुप का था, जिसमें झालमुड़ी और भेलपुरी की महक फैली रही। तीसरे ग्रुप वंशिका ने ढोकला और चौथे ग्रुप रिद्धि एंड टीम ने कोल्ड कॉफी की मनभावन पेशकश की। इसी क्रम में पांचवे टिया एंड ग्रुप और छठे अंजलि एंड ग्रुप ने पापड़ी चाट और पेस्ट्री परोसी, जिसने आगंतुकों का दिल जीत लिया।

सातवें प्रियंका एंड ग्रुप तथा आठवें रिशु–मनीषा ग्रुप ने राजकचोरी और कटोरी चाट बनाकर मेले में स्वाद का खास रंग भरा। नौवें एवं दसवें ग्रुप—खदीजा ग्रुप और आलिया ग्रुप—ने सेव पापड़ी और ब्राउनी चीज़ पास्ता तैयार किया, जिसमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। ग्यारहवें स्टॉल पर पूजा एंड ग्रुप ने गोलगप्पे की स्टाल लगाई, जिसे खूब सराहना मिली।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रीमती रेखा जोशी ने प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचकर व्यंजनों का स्वाद चखा और छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा की।

विजेता टीमों की घोषणा:

प्रथम स्थान: प्रियंका सोनी, प्रियंका शर्मा, कनक रिणवा, शिखा छक्कड़ा

द्वितीय स्थान: रिद्धि, सिद्धि, हिमांशी

तृतीय स्थान: शगुफ्ता, आलिया, एलिना

निपुण मेला छात्राओं की सृजनशीलता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सफल रहा।