सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच : खून की कमी पर लगाया एफसीएम

सीकर | 19-Feb-2026 06:40 AM | 385 |
सीकर
खून की कमी पर लगाया एफसीएम

सीकर. जिले के सरकारी अस्पतालों में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान महिलाओं को मॉ वाउचर योजना के अंतर्गत निःशुल्क सोनोग्राफी कराने के लिए कूपन वितरित किए गए।

 

चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच करते हुए गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य, पोषण तथा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह की 9, 18 और 27 तारीख को जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर यह अभियान आयोजित किया जाता है।

 

अस्पतालों में हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, तापमान, हृदय स्पंदन और प्रसव संबंधी जटिलताओं की जांच की गई। पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की एलएमपी तिथि के अनुसार दूसरी और तीसरी तिमाही की महिलाओं को मॉ वाउचर योजना के तहत कूपन प्रदान किए गए, जिससे वे विभाग द्वारा अधिकृत निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर निःशुल्क जांच करवा सकें।

 

डॉ. सिंह ने बताया कि जिन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी पाई गई, उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में एफसीएम (आयरन उपचार) लगाया गया, ताकि एनीमिया की समस्या को समय रहते नियंत्रित किया जा सके और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित हो सके।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.