PHM NEWS

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष

प्रकाशित: 09 Jun 2026

फतेहपुर/सीकर. राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पंवार एवं चुनाव अधिकारी भरत कुमार तानाण की उपस्थिति में संपन्न हुई।

 

चुनाव में शंकर लाल गोडिया को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। वहीं मुकेश कुमार वर्मा एवं जगदीश प्रसाद कारंगा बड़ा को उपाध्यक्ष, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री, भंवरलाल प्रभाकर को संरक्षक तथा नरेन्द्र दायमा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त रामस्वरूप देवा को संगठन मंत्री, महावीर प्रसाद कल्ला को सभाध्यक्ष तथा मुकेश कुमार महरड़ा को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

नई कार्यकारिणी में श्रवण कुमार कटारिया को प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि, गोपाल महिचा को माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि, कमल महिचा को मंत्रालय प्रतिनिधि, सुभाष चंद्र महिचा को पंचायत सहायक प्रतिनिधि तथा विनोद कुमार चौहान को राजपत्रित अधिकारी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। रमेश कुमार गुरावा को संयुक्त मंत्री तथा सावित्री देवी गोडिया एवं संगीता रामगढ़ को महिला मंत्री चुना गया।

 

कार्यक्रम के दौरान मुकेश वर्मा एवं महावीर प्रसाद कल्ला ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद मेंव, बीरबल चिराणिया तथा भामाशाह घीसाराम बरवड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

नवनियुक्त अध्यक्ष शंकर लाल गोडिया ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सदैव सक्रिय रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सहयोग की अपील भी की।