PHM NEWS

रामसीसर के BLO राजेश कुमार थोरी सम्मानित

प्रकाशित: 30 Nov 2025

सीकर. सीकर जिले के गांव रामसीसर के भाग संख्या-03 के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) राजेश कुमार थोरी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित SIR अभियान के तहत परिगणना प्रपत्रों को 100 प्रतिशत ऑनलाइन पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ऑनलाइन प्रक्रिया में उनकी सक्रियता और दक्षता को देखते हुए प्रशासन ने इसे उत्कृष्ट सेवा का उदाहरण बताया। BLO थोरी के इस योगदान से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और गति दोनों में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।