सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

रूंथला बने VB-G RAM G जनजागरण अभियान के जिला संयोजक : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार सीकर जिले में संगठनात्मक नियुक्तियाँ

सीकर | 09-Jan-2026 09:57 AM | 385 |
सीकर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार सीकर जिले में संगठनात्मक नियुक्तियाँ

फतेहपुर/सीकर. भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे VB-G RAM G जनजागरण अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार यह नियुक्तियाँ की गई हैं।

 

घोषणा के अनुसार सीकर जिले के लिए कस्बे के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला भाजपा महामंत्री रामावतार रूंथला को VB-G RAM G जनजागरण अभियान का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

इसके साथ ही जिले में चार सह-संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें राधा कृष्ण जांगिड़, रामचंद्र बगड़िया, सुमित गुर्जर एवं प्रियंका बाजिया के नाम शामिल हैं। सभी सह-संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरण अभियान को गति देने का कार्य करेंगे।

 

जिला संयोजक बनाए जाने के बाद रामावतार रूंथला ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ एवं फतेहपुर से भाजपा अध्यक्ष रहे सरवन चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

 

रूंथला ने बताया कि VB-G RAM G जनजागरण अभियान के माध्यम से आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और संगठन की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर जन जागरूकता को मजबूत किया जाएगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.