सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

माधव सागर बड़ा तालाब पर स्काउट-गाइड ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश : भारत स्काउट गाइड व नगर परिषद के संयुक्त प्रयास से चला सफाई अभियान, आमजन से तालाब को स्वच्छ रखने की अपील

सीकर | 31-Dec-2025 10:01 AM | 385 |
सीकर
भारत स्काउट गाइड व नगर परिषद के संयुक्त प्रयास से चला सफाई अभियान, आमजन से तालाब को स्वच्छ रखने की अपील

सीकर. ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माधव सागर बड़ा तालाब, सांवली रोड सीकर पर स्वच्छता एवं संरक्षण को लेकर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं नगर परिषद सीकर के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व बसंत कुमार लाटा (सीओ स्काउट) एवं लक्ष्मण राम (स्वास्थ्य निरीक्षक, नगर परिषद सीकर) ने किया।

 

श्रमदान कार्यक्रम में स्थानीय संघ सीकर के सचिव देवीलाल जाट, रोवर लीडर मोहनलाल सुखाड़िया, मरुधर ओपन रोवर क्रू जिला मुख्यालय सीकर के सीनियर रोवर लखन बावरिया, तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ की रेंजर मोनिका जांगिड़, विवेकानंद स्कूल डांसरोली के कब मास्टर सुशील कुमार कुमावत सहित मरुधर ओपन रोवर क्रू, खाटू नरेश ओपन रोवर क्रू सीकर के रोवर्स तथा नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान तालाब परिसर एवं जल क्षेत्र से मूर्तियों के अवशेष, पॉलिथीन, कागज, प्लास्टिक कचरा और मिट्टी निकालकर साफ-सफाई की गई। स्काउट-गाइड सदस्यों ने सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर स्काउट-गाइड सदस्यों ने जनसाधारण से अपील की कि माधव सागर बड़ा तालाब सीकर की ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है, अतः इसमें किसी भी प्रकार का कचरा न डालें तथा मूर्तियों या अन्य सामग्री का विसर्जन तालाब में न करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम ने शहरवासियों को अपनी धरोहरों के संरक्षण हेतु जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.