PHM NEWS

फतेहपुर में कड़ाके की ठंड

प्रकाशित: 07 Dec 2025

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के बाहरी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का असर बढ़ गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो बादल होने के कारण 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ सामने आया। ठिठुरन भरी सर्दी से लोग बेहाल नजर आए और जगह-जगह अलाव जलाकर राहत लेते दिखाई दिए। सुबह के समय सड़कें सुनसान रहीं और बाजारों में भी सामान्य से कम आवाजाही देखी गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना जताई है।