PHM NEWS

फतेहपुर में बढ़ी कड़ाके की सर्दी

प्रकाशित: 16 Nov 2025

फतेहपुर/सीकर. फतेहपुर शेखावाटी में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया तापमान रहा। ठंडी हवाओं के चलते पूरे क्षेत्र में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है और लोगों को सुबह-शाम भारी ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में तेज गिरावट के कारण बाजारों में गतिविधि सुबह देर से शुरू हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।