PHM NEWS

65 वर्ष की उम्र में शिशुपाल गोदारा का गोल्ड मेडल

प्रकाशित: 04 Dec 2025

फतेहपुर/सीकर. मरड़ाटू बड़ी निवासी 65 वर्षीय शिशुपाल गोदारा ने राजस्थान मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार सफलता हासिल की। 29 और 30 नवंबर को अजमेर के पटेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने भाला फेंक और हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल, जबकि गोला फेंक में रजत पदक जीता। 60+ आयु वर्ग में भी उनकी युवा जैसी फुर्ती और प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया।