सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब ने जरूरतमंदों को की कंबल वितरित : स्व. विनोद कुमार तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व सेवा कार्य

सीकर | 26-Jan-2026 06:45 AM | 385 |
सीकर
स्व. विनोद कुमार तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व सेवा कार्य

सीकर. श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब के तत्वावधान में चुना चौक स्थित तिवारी ट्रांसपोर्ट के पास श्रद्धांजलि सभा एवं निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन अमित तिवारी के सौजन्य से स्वर्गीय विनोद कुमार तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया, जिसमें कस्बे के 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

 

क्लब सचिव लायन ओ.पी. जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय विनोद कुमार तिवारी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित प्रबुद्धजनों ने उनके जीवन, सामाजिक योगदान और मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्व. तिवारी सदैव समाजसेवा के लिए प्रेरणास्रोत रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष लायन सीताराम सोनी ने कहा कि प्रत्येक पुत्र को अपने पिता या दादा की स्मृति में ऐसे सेवा कार्य करते रहने चाहिए, जिससे एक ओर जरूरतमंदों की सहायता हो और दूसरी ओर बुजुर्गों की स्मृतियां समाज में जीवित रहें।

 

इस अवसर पर अमित तिवारी, लायन ओमप्रकाश जाखड़, मिथुन भोजक, रामावतार रूथला, अजय रिणवा, कोतवाल महेंद्र मीणा, सहसचिव मनोज शर्मा, दिनेश रामसीसरिया, करण सिंह जाखड़, गोपीराम सर्राफ, रिंकू बियानी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लायन अमित तिवारी ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.