सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर कलेक्टर ने चंग पर लगाई थाप : कलेक्टर आवास पर अधिकारियों ने खेली होली

सीकर | 03-Mar-2026 11:51 PM | 385 |
सीकर
कलेक्टर आवास पर अधिकारियों ने खेली होली

सीकर. धुलंडी के अवसर पर सीकर में रंगों और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के आवास पर मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने एकत्र होकर होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।

 

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने भी होली धमाल का आनंद लिया और शेखावाटी की पारंपरिक चंग पर थाप लगाकर समारोह में उत्साह भर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच ऐसे सांस्कृतिक और पारिवारिक अवसर आपसी समन्वय और सकारात्मक ऊर्जा के लिए आवश्यक हैं।

 

कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश महर्षि के नेतृत्व में चंग की थाप पर शेखावाटी के पारंपरिक लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिनका उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भरपूर आनंद लिया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, यूआईटी सचिव जेपी गोड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। पूरा वातावरण रंग, उमंग और पारंपरिक संस्कृति के संगम से सराबोर नजर आया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.