सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

प्लास्टिक थैलियों पर सख्ती और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना : शहरवासियों को गीला-सूखा कचरा अलग रखने की दी जा रही समझाइश

सीकर | 27-Apr-2026 10:17 PM | 385 |
सीकर
शहरवासियों को गीला-सूखा कचरा अलग रखने की दी जा रही समझाइश

सीकर. स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 अभियान को लेकर नगर परिषद सीकर पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। स्वच्छ राजस्थान, स्वस्थ राजस्थान अभियान के तहत जिला कलेक्टर आशीष मोदी के आदेशानुसार तथा नगर परिषद वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशों पर शहर में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के अंतर्गत अधिशाषी अभियंता नागरमल के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर रही है। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जा रहा है। टीम द्वारा प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने वालों को समझाइश देने के साथ-साथ प्लास्टिक थैलियां जब्त कर चालान भी काटे जा रहे हैं।

 

सफाई व्यवस्था को लेकर भी नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने और डस्टबिन का ही उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 

अभियान के दौरान अधिकारियों और आमजन ने एकजुट होकर स्वच्छता का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर संदेश दिया गया—

“साथी रे हाथ से हाथ मिलाना है,

और गंदगी को एकदम दूर भगाना है।”

 

 

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें तथा नगर परिषद के स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

इस अभियान में सुरेश निठारवाल, नगर परिषद आईसी टीम, संबंधित जोन निरीक्षक और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। नगर परिषद सीकर का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर बनाना है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.