सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सम्पर्क पोर्टल पर 10 दिन से अधिक प्रकरण लंबित नहीं रहें : कलेक्टर मुकुल शर्मा

सीकर | 17-Mar-2026 09:54 PM | 385 |
सीकर
कलेक्टर मुकुल शर्मा

सीकर. जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति और जनसेवाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर कोई भी परिवेदना 10 दिवस से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण से पूर्व संबंधित साक्ष्य, दस्तावेज एवं फोटो पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है, ताकि समाधान की गुणवत्ता और संतुष्टि स्तर में सुधार हो सके। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि यदि कोई परिवेदना अन्य विभाग से संबंधित है, तो उसे 1-2 दिन में ही संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए। एक ही प्रकरण को बार-बार विभागों में घुमाने पर सख्त नाराजगी जताई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में रोडवेज एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

 

कलेक्टर ने जलदाय विभाग को पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने और संभावित जल संकट वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही नगर परिषद को पॉलिथीन पर कार्रवाई करने और विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नमो दीदी योजना सहित अन्य योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.