सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

खाटूधाम में सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने किए बाबा श्याम के दर्शन : विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

सीकर | 31-Dec-2025 10:12 AM | 385 |
सीकर
विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

सीकर. खाटूश्यामजी में सोमवार को सिक्किम के राज्यपाल महामहिम ओमप्रकाश माथुर ने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत दर्शन किए। खाटूधाम पहुंचने पर उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगल कामना की। राज्यपाल के आगमन से खाटूधाम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

 

खाटूधाम पहुंचने पर श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष महंत मोहन दास सिंह चौहान एवं पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने राज्यपाल को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

राज्यपाल की अगवानी जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग एवं डीवाईएसपी राव आनंद कुमार ने की। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि खाटूधाम आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आकर आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। उनके दर्शन से श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.