सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित : सभी राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण अभियान में सहयोग की अपील

सीकर | 07-Dec-2025 04:52 AM | 385 |
सीकर
सभी राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण अभियान में सहयोग की अपील

सीकर. जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट चैम्बर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR 2026) के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, एएसडी सूची प्रदायगी, भौतिक सत्यापन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण अभियान में सहयोग की अपील की। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि SIR 2026 प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सही और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है तथा इसके लिए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता आवश्यक है।

बैठक में राजनीतिक दलों ने पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी से महावीर प्रसाद सैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से पुरुषोत्तम शर्मा, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) से रामरतन बगड़िया, बहुजन समाज पार्टी से भंवर लाल दानोदिया, आम आदमी पार्टी से मुकेश गुर्जर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.