सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

नगर परिषद कार्मिक की ईमानदारी बनी मिसाल : गुम हुआ मोबाइल लौटाकर पेश की कर्तव्यनिष्ठा की अनुकरणीय मिसाल

सीकर | 20-Jan-2026 09:15 PM | 385 |
सीकर
गुम हुआ मोबाइल लौटाकर पेश की कर्तव्यनिष्ठा की अनुकरणीय मिसाल

सीकर. नगर परिषद सीकर के एक कार्मिक ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया है। जेके हॉस्पिटल, रानोली में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर विजय कुमार का मोबाइल फोन यात्रा के दौरान कहीं गुम हो गया था। यह मोबाइल नगर परिषद सीकर के कार्मिक सुरेश मिठारवाल को मिला।

 

मोबाइल प्राप्त होने के बाद सुरेश मिठारवाल ने बिना किसी लालच के ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल में उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसके स्वामी से संपर्क किया। तत्पश्चात उन्होंने मोबाइल फोन को सकुशल नर्सिंग ऑफिसर विजय कुमार को लौटा दिया। मोबाइल वापस मिलने पर विजय कुमार ने राहत की सांस ली और सुरेश मिठारवाल के इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

इस घटना के बाद आमजन में सुरेश मिठारवाल की ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। उनका यह कृत्य समाज में नैतिकता, जिम्मेदारी और मानव मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला माना जा रहा है। साथ ही इससे नगर परिषद सीकर की सकारात्मक छवि भी आमजन में और अधिक मजबूत हुई है। सुरेश मिठारवाल का यह कार्य अन्य कर्मचारियों एवं नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आया है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.