सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

शिक्षा में एआई व नवाचार की भूमिका अहम : जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा : केवीएस स्थापना दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीकर में कौशल एवं नवाचार केंद्र का उद्घाटन

सीकर | 16-Dec-2025 09:27 PM | 385 |
सीकर
केवीएस स्थापना दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीकर में कौशल एवं नवाचार केंद्र का उद्घाटन

सीकर. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीकर में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के 63वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नवनिर्मित कौशल एवं नवाचार केंद्र का उद्घाटन जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने फीता काटकर किया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, तकनीक और नवाचार के रंगों से सराबोर नजर आया।

उद्घाटन अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासनबद्ध मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। विद्यालय परिवार की ओर से जिला कलेक्टर का पारंपरिक स्वागत किया गया। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और नवाचार शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे कौशल केंद्र विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करते हैं। यह केंद्र विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर व रोजगारोन्मुख बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

प्राचार्य नरसी लाल बिजारणिया ने केवीएस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को हुई थी। वर्तमान में देश-विदेश में लगभग 1300 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं, जहां समान पाठ्यक्रम के माध्यम से लाखों विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील दत्त ने किया, जबकि वरिष्ठ शिक्षिका ज्योति साजनानी ने आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.