राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
प्रकाशित: 17 Dec 2025
सीकर. राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर मंगलवार से तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शनी स्थल के पांडाल में चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि प्रदर्शनी में लगे आरोग्य शिविर के माध्यम से लोगों को चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में बीपी, शुगर सहित अन्य जांचें की गईं और निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।