सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम : छात्रों ने ली तम्बाकू सेवन न करने की शपथ

सीकर | 12-Nov-2025 08:49 AM | 385 |
सीकर
छात्रों ने ली तम्बाकू सेवन न करने की शपथ

सीकर. चिकित्सा विभाग की ओर से चलाए जा रहे टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन 3.0 के तहत जिलेभर में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ आमजन को बीड़ी, सिगरेट, खैनी, गुटखा, जर्दा आदि नशीली वस्तुओं के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

चिकित्सा विभाग की राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण सैल द्वारा मंगलवार को जिले की शिक्षण संस्थाओं में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को तम्बाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई और इससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि इस कैम्पेन के तहत शिक्षा विभाग के सहयोग से जिलेभर के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के साथ पोस्टर, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय शर्मा और शिवसिंह ने मंगलवार को शिक्षण संस्थाओं में जाकर विद्यार्थियों को तम्बाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाकू का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और तम्बाकू उत्पाद का प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों के चालान किए जा रहे हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.