PHM NEWS

उन्नाव: दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, असोहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रकाशित: 06 Apr 2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव पुलिस की कार्रवाई 🚨

उन्नाव। जनपद के थाना असोहा क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान और मिशन शक्ति के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को थाना असोहा में मु0अ0सं0 87/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसके बाद 06 अप्रैल 2026 को थाना असोहा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जंगलीखेड़ा नहर पुलिया के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त:

रितिक पुत्र लालाभीम

निवासी: ग्राम गोकुलखेड़ा, थाना असोहा, जनपद उन्नाव

उम्र: लगभग 19 वर्ष

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।