🚨 Breaking News | Unnao Newsउन्नाव: डीएम के निर्देश पर एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 35 प्राइवेट वैन सीज, 55 वाहनों का चालानउन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ विभाग ने बिना फिटनेस और बिना वैध परमिट...
🚨 Breaking News | Unnao News
उन्नाव: डीएम के निर्देश पर एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 35 प्राइवेट वैन सीज, 55 वाहनों का चालान
उन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ विभाग ने बिना फिटनेस और बिना वैध परमिट संचालित वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अब तक 35 प्राइवेट वैन को निरुद्ध (सीज) किया गया है, जबकि 55 वाहनों का चालान किया गया है।
एआरटीओ विभाग के अनुसार, सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना वैध फिटनेस, परमिट या अन्य आवश्यक दस्तावेजों के वाहन संचालित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने वाहन संचालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
#BreakingNews #UnnaoNews #Unnao #ARTO #DM #RoadSafety #TrafficRules #UttarPradesh #PHMNEWS