सोमवार, 23 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
समस्त व्यापार मंडल ने पूज्य योगी जी की पूजनीय माता जी को दी श्रद्धांजलि, शोक सभा संपन्न दीपक से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मकान, बेटी की शादी के आठ लाख रुपये राख एनएचएम महाप्रबंधक ने जिला पुरुष-महिला अस्पतालों का किया निरीक्षण* यूपीएसिकॉन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया 22 नवंबर से प्रारंभ होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, गोरक्ष प्रांत में 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
गोरखपुर न्यूज़

एनएचएम महाप्रबंधक ने जिला पुरुष-महिला अस्पतालों का किया निरीक्षण* पुरुष एवं महिला अस्पतालों की डायलिसिस यूनिट का लिया जायजा*

पुरुष एवं महिला अस्पतालों की डायलिसिस यूनिट का लिया जायजा*
Ratnesh Tiwari

 

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक डॉ. अम्बुज श्रीवास्तव ने गोरखपुर में जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, लॉन्ड्री व्यवस्था तथा पीपीपी मोड पर संचालित डायलिसिस यूनिट की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अम्बुज श्रीवास्तव ने अस्पताल परिसर, वार्डों और मरीजों के आवागमन वाले स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने अस्पतालों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने को स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

अस्पतालों में मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने लॉन्ड्री व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अस्पतालों में उपयोग होने वाले चादर, बेडशीट, मरीजों के लिए आवश्यक कपड़ों तथा अन्य वस्त्रों की धुलाई एवं स्वच्छता संबंधी प्रक्रिया की जानकारी ली। अस्पतालों में संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत साफ कपड़ों की उपलब्धता और निर्धारित मानकों के अनुरूप धुलाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

पीपीपी मोड पर संचालित जिला पुरुष एवं जिला महिला चिकित्सालय की डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, यूनिट की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डायलिसिस कराने वाले मरीजों को समय से उपचार और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. बीके सुमन, जिला महिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. शलभ मोहन, जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय के हॉस्पिटल मैनेजर मुकुल द्विवेदी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम तथा जिला अकाउंट मैनेजर एनएचएम उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने अस्पतालों में संचालित व्यवस्थाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

डॉ. अम्बुज श्रीवास्तव के निरीक्षण का उद्देश्य अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लेना रहा। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, स्वच्छता को प्राथमिकता देने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

यह भी पढ़ें

उ०प्र० के माननीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माता जी के देवलोकगमन की दुखद खबर से शहर के समस्त व्यापारियों और आम जनता में गहरा शोक व्याप्त हो गया
तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग से मची अफरा-तफरी, महिला झुलसी, दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू
एम्स गोरखपुर में 26 से 29 नवंबर तक जुटेंगे देश-प्रदेश के दिग्गज सर्जन, आधुनिक सर्जरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों पर होगा मंथन
गोरखपुर। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आगामी 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक देशव्यापी हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा
डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*