उ०प्र० के माननीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माता जी के देवलोकगमन की दुखद खबर से शहर के समस्त व्यापारियों और आम जनता में गहरा शोक व्याप्त हो गया। इस दुखद घड़ी में पुण्यात्मा की शांति और चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए समस्त व्यापार मंडल द्वारा बलदेव प्लाजा में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि (शोक) सभा का आयोजन किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सायं 04:30 बजे आयोजित इस शोक सभा में समस्त व्यापारमण्डल के पदाधिकारियों, सदस्यों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।
सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि माता जी का जीवन सादगी, धर्म और उच्च संस्कारों का प्रतीक था। उनका जाना समाज और हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से इस असह्य दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
पुष्प दंत जैन (पूर्व उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड), नितिन कुमार जायसवाल (समस्त व्यापार मंडल-अध्यक्ष), दुर्गेश बजाज (मनोनीत पार्षद), एस०ए० रहमान, अमित टिबरेवाल, दिनेश बजाज,ध्रुव कुमार श्रीवास्तव (महामंत्री), विवेक अग्रवाल, अमित सिंह पटेल,( अभिषेक जायसवाल, अशोक चन्द, मनीष साहनी क्रमशः अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष संयुक्त सचिव, गोलघर व्यापार एसोसिएशन), अश्मित श्रीवास्तव, सुरेश जयसवाल, दिलीप सिंह, नीरज पाठक, मनीष सिंह, पदम अग्रवाल, अतुल कश्यप, अनंत अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, संजीव जैन, सौरभ केडिया, विजय खेमका, महावीर गुप्ता, भानु प्रकाश गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, मुकेश चंद कौशिक, अशोक चंद, मनीष साहनी, प्रदीप टेकड़ीवाल, अचिन्त्य लाहिड़ी, पवन जालान, मनीष सर्राफ, गोपाल जायसवाल, अंकित बजाज, धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, त्रिभुवन वर्मा, मनीष चोपड़ा, धवल दुबे, संजय गर्ग,।










