उन्नाव में प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष: युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित: 06 Apr 2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव
📍 थाना बिहार, जनपद उन्नाव के ग्राम बैजुआमऊ में प्रेम-प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
इस घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
👮 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
राजकुमार पुत्र हीरालाल (उम्र 50 वर्ष)
मीना पत्नी फूलचन्द्र (उम्र 29 वर्ष)
सरला पत्नी दीपक (उम्र 21 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम बैजुआमऊ, थाना बिहार, जनपद उन्नाव के निवासी हैं।
👉 पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।