PHM NEWS

उन्नाव में TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस

प्रकाशित: 13 Apr 2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव 🚨
#उन्नाव में सरकारी शिक्षकों का प्रदर्शन
उन्नाव में सरकारी शिक्षकों ने TET अनिवार्यता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के PWD गेस्ट हाउस से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक सैकड़ों शिक्षकों ने हाथों में मशाल लेकर जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज़ उठाई और सरकार को चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।