उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन
औरैया (अछल्दा):- जनपद औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र में स्थित कैवल्य अकादमी ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। वर्ष 2023 में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में...
औरैया (अछल्दा):- जनपद औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र में स्थित कैवल्य अकादमी ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। वर्ष 2023 में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में कैवल्य अकादमी से कुल 40 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जो क्षेत्र की किसी भी अन्य संस्था की तुलना में सर्वाधिक है। यह उपलब्धि अकादमी के विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।
इसी क्रम में कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर द्वारा विद्यार्थियों के साथ एक विशेष चर्चा एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
धर्मेंद्र सर ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर अभ्यास और सही दिशा में मेहनत करने से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी।
अकादमी में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने बताया कि समय-समय पर होने वाली ऐसी चर्चाओं से उन्हें परीक्षा की सही रणनीति समझने में मदद मिलती है और उनका मनोबल बढ़ता है। अभिभावकों ने भी कैवल्य अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था न केवल पढ़ाई कराती है बल्कि बच्चों के भविष्य को लेकर उन्हें सही मार्गदर्शन भी देती है।
कैवल्य अकादमी की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह संस्था आने वाले समय में और अधिक युवाओं को सरकारी सेवा के लिए तैयार करने का कार्य करती रहेगी।