बरेली। आम जिंदगी जीते हुए कुछ एक लोगों में कुछ अलग करने की क्षमता उत्पन्न हो जाती है ऐसे बिरले लोग लीक से हटकर कुछ ऐसा करते हैं जिससे बाकी लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। ऐसा ही एक कारनामा सीबीगंज इलाके ...
बरेली। आम जिंदगी जीते हुए कुछ एक लोगों में कुछ अलग करने की क्षमता उत्पन्न हो जाती है ऐसे बिरले लोग लीक से हटकर कुछ ऐसा करते हैं जिससे बाकी लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। ऐसा ही एक कारनामा सीबीगंज इलाके के खलीलपुर रोड पटेल नगर के रहने वाले आदित्य शंकर ने कुछ अलग करने का संकल्प लिया है। उन्होंने तय किया है कि वह एक नवंबर को सुबह 9:00 बजे से अपने ही क्षेत्र के शिव ज्ञान स्कूल में 220 घंटे लगातार बोलकर उपन्यास और कुछ धार्मिक पुस्तक का अध्ययन करेंगे।यह जानकारी उपजा प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अभी तक बोलकर पढ़ने का विश्व रिकॉर्ड 215 घंटे का है। उन्होंने निश्चय किया है कि वह इस रिकार्ड को तोड़कर नया इतिहास बनाएंगे।
इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। आदित्य उपन्यास के साथ मैनेजमेंट, फाइनेंस की किताबें भी पढ़ेंगे। 14 नवंबर को उनका प्रयास पूर्ण होगा।