बरेली में स्पोर्ट्स कोच तंजीर आलम गिरफ्तार: मुख्यमंत्री योगी की फोटो से छेड़छाड़ कर की अभद्र पोस्ट* बरेली के फरीदपुर में फ्यूचर यूनिवर्सिटी में कार्यरत स्पोर्ट्स कोच तंजीर आलम को मुख्यमंत्री योगी...
बरेली में स्पोर्ट्स कोच तंजीर आलम गिरफ्तार: मुख्यमंत्री योगी की फोटो से छेड़छाड़ कर की अभद्र पोस्ट*
बरेली के फरीदपुर में फ्यूचर यूनिवर्सिटी में कार्यरत स्पोर्ट्स कोच तंजीर आलम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर अभद्र पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी रविवार को हुई।
तंजीर आलम ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदू जागरण मंच ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धौराटांडा (थाना भोजीपुरा क्षेत्र) निवासी तंजीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। फरीदपुर थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
राधेश्याम ने बताया कि इस अभद्र पोस्ट से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अशोभनीय और भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों और हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रघु प्रताप सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त किया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।