बरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बरेली
🚨 Breaking News | बरेली

योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर आपत्तिजनक पोस्ट : हिंदू जागरण मंच ने की कार्रवाई की मांग

बरेली | 05-Oct-2025 10:22 AM | 262 |
बरेली
हिंदू जागरण मंच ने की कार्रवाई की मांग

*योगी की तस्वीर एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट: हिंदू जागरण मंच ने की कार्रवाई की मांग, पुलिस ने शुरू की जांच*

संवाददाता फरीदपुर। बरेली के फरीदपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विवादित तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रघु प्रताप सिंह ने थाना फरीदपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

   रघु प्रताप सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि एक युवक मुख्यमंत्री की तस्वीर को आपत्तिजनक ढंग से एडिट कर सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हरकत बताया है। 

      शिकायत के अनुसार,आरोपी तंजीर आलम फ्यूचर यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स का टीचर है। नगर अध्यक्ष ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.