गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : थाना विजयनगर पुलिस टीम ने बीती रात एक बड़ी कामयाबी हासिल की : खुला लूट-चोरी का बड़ा राज

गाजियाबाद | 23-Apr-2025 12:19 AM | 11 |
गाजियाबाद
खुला लूट-चोरी का बड़ा राज

गाज़ियाबाद, (PHM NEWS ब्यूरो) — थाना विजयनगर पुलिस टीम ने बीती रात एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो ऐसे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर में चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तारी सजवान नगर की निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से की गई, जब पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौपाल पुत्र कुलदीप और गुड्डू पुत्र मौहबत के रूप में हुई है, दोनों सम्भल जिले के निवासी हैं और करीब 20 वर्ष के हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे नशे के आदी हैं और इसी लत को पूरा करने के लिए चोरी व लूट की घटनाएं अंजाम देते हैं। वे दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी करते, और फिर उसी वाहन का उपयोग कर राहगीरों से मोबाइल, पर्स और चैन जैसे सामान छीन लेते थे।

21 अप्रैल को भी इन दोनों ने दिल्ली से एक सफेद रंग की अपाचे बाइक चोरी की और उसी रात नोएडा के मामूरा चौक पर दो राहगीरों से मोबाइल फोन छीन लिए। ये दोनों मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे थे कि विजयनगर पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा।

बरामद सामान में

  • एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल

  • दो चोरी/लूट के मोबाइल फोन

इस पूरे अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली विजयनगर पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही जारी है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.