गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में गुरुवार को ऊर्जा निगम ने गांव कलछीना में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और पीएसी के साथ मिलकर 194 घरों की जांच की गई, जिसमें 15 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इन मामलों में भो...
गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में गुरुवार को ऊर्जा निगम ने गांव कलछीना में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और पीएसी के साथ मिलकर 194 घरों की जांच की गई, जिसमें 15 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इन मामलों में भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा, बकाया भुगतान न करने पर 10 उपभोक्ताओं के मीटर भी काट दिए गए।
लगातार मिल रही थीं शिकायतें
मोदीनगर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि गांव कलछीना में बिजली चोरी की लगातार शिकायतें आ रही थीं, जिसके बाद यह छापेमारी की गई। इस कार्रवाई से बिजली चोरों और बकायेदारों में हड़कंप मच गया।
बकायेदारों के लिए राहत योजना
उपाध्याय ने बताया कि बकायेदार एकमुश्त समाधान योजना (OTS) का लाभ उठा सकते हैं, जिसके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।
छापेमारी के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।