गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (#UPSRTC) द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक बस मंगलवार को अचानक बिना ड्राइवर के चल पड़ी, जिससे बड़ा हादसा हो गया। यह घटना मसूरी थाने के सामने NH-9 के अंडरपास ...
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (#UPSRTC) द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक बस मंगलवार को अचानक बिना ड्राइवर के चल पड़ी, जिससे बड़ा हादसा हो गया। यह घटना मसूरी थाने के सामने NH-9 के अंडरपास की है, जहां बस की चपेट में आने से माँ-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बस चालक वाहन से नीचे खड़ा था। अचानक बस अपने आप चलने लगी और सड़क पर मौजूद लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। मृतकों में एक महिला और उसकी 4 साल की बेटी शामिल हैं, जबकि घायल चार अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की तकनीकी जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि बस में कोई तकनीकी खराबी थी या लापरवाही की वजह से यह घटना हुई।
मुआवजे की मांग
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ने सरकार से मृतकों के परिवार को 50 लाख रुपये और घायलों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और UPSRTC प्रशासन से भी जवाब तलब किया गया है।