गाजियाबाद में स्वाट टीम ग्रामीण और थाना वेवसिटी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अमरोहा निवासी नौशाद को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, जबकि दूसरा आरोपी संभल का रहने वाल...
गाजियाबाद में स्वाट टीम ग्रामीण और थाना वेवसिटी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अमरोहा निवासी नौशाद को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, जबकि दूसरा आरोपी संभल का रहने वाला है।
ये दोनों वेंटो कार से घूम रहे थे और मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से तमंचा, छुरा, रस्सी और नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं।
एनकाउंटर में घायल आरोपी
स्वाट टीम, डीसीपी ग्रामीण और थाना वेवसिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नौशाद (पुत्र बाबू, निवासी उझारी, थाना सैद नगली, अमरोहा) को गोली लगी। उसका वर्तमान पता कांति नगर, न्यू सीलमपुरी, दिल्ली है। दूसरा आरोपी शहनवाज (पुत्र गफ्फूर, निवासी सैफखां सराय, थाना कोतवाली, संभल) को भी गिरफ्तार किया गया। शहनवाज इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर जेल जा चुका है।
अपराधिक इतिहास और तस्करी का तरीका
दोनों आरोपियों पर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, संभल आदि जगहों पर 25 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, गोकशी, चोरी, हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के मामले शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि ये तस्कर रात में पहले गोवंश की रेकी करते थे और बाद में नशीला इंजेक्शन लगाकर उन्हें बेहोश कर देते थे। इसके बाद गोवंश का वध कर मीट अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। पुलिस अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।