गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : गाज़ियाबाद में भीषण सड़क हादसा : टक्कर के बाद दो गाड़ियों में लगी आग, दो की मौत, कई घायल

गाजियाबाद | 23-Apr-2025 12:36 AM | 11 |
गाजियाबाद
टक्कर के बाद दो गाड़ियों में लगी आग, दो की मौत, कई घायल

गाज़ियाबाद, 22 अप्रैल 2025 (PHM NEWS ब्यूरो) — आज दोपहर करीब 1:32 बजे थाना वेव सिटी क्षेत्र के अंतर्गत ABS कट, इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि स्टेप अप स्कूल के सामने दो गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई है और टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग चुकी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जांच में पता चला कि एक इको गाड़ी दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर जा रही थी, तभी उसका टायर पंक्चर हो गया। चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू किया। उसी दौरान तेज़ रफ्तार से आ रही एक सेलेरियो कार ने पीछे से इको गाड़ी में ज़ोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में इको गाड़ी के चालक सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य 6-7 घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने तत्परता से कार्य किया और आग पर काबू पाया।

घटना के संबंध में एसीपी वेव सिटी श्रीमती प्रियाश्री पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ।

पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.