गाजियाबाद में एक अवैध क्लीनिक को आज बुधवार को सील किया गया है। इसकी शिकायत की गई थी। जहां एक मरीज से 900 रुपये फीस वसूली जाती थी। वहीं यूनानी व दूसरी दवाइयां भी महंगी दी जाती थी।राकेश मार्ग के नेहरू न...
गाजियाबाद में एक अवैध क्लीनिक को आज बुधवार को सील किया गया है। इसकी शिकायत की गई थी। जहां एक मरीज से 900 रुपये फीस वसूली जाती थी। वहीं यूनानी व दूसरी दवाइयां भी महंगी दी जाती थी।
राकेश मार्ग के नेहरू नगर तृतीय में के ब्लॉक में संचालित एक क्लीनिक को को सील कर दिया गया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के बाद यह कार्रवाई की है। इससे आसपास क्षेत्र में संचालित अन्य अपंजीकृत चिकित्सकों में अफरी तफरी मची है।
सीएम पोर्टल पर भी की गई शिकायत
नेहरू नगर स्थित के ब्लॉक में मेहता क्लीनिक नाम से एक अपंजीकृत क्लीनिक पिछले काफी समय से संचालित था। डॉ एन कुमार नामक व्यक्ति के नाम से यह अपंजीकृत क्लीनिक चल रहा था। इसकी शिकायत किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जिसका संज्ञान लेकर आयुष विभाग ने इस क्लीनिक को चला रहे चिकित्सक से पंजीकरण सम्बंधित दस्तावेज और डिग्री मांगी थी।
डॉक्टर ने कहा मैं शहर में नहीं हूं
जिसके बाद सम्बंधित चिकित्सक ने शहर में मौजूद न होने का हवाला देते हुए स्वास्थ्य विभाग से दस्तावेज जमा करने के लिए समय मांगा था। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी डॉ अशोक राणा ने मेहता क्लीनिक को सील कर दिया है। कई अन्य अवैध क्लीनिकों की गोपनीय जांच चल रही है।