गाजियाबाद, 20 सितम्बर 2025।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन गाजियाबाद स्थित अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्...
गाजियाबाद, 20 सितम्बर 2025।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन गाजियाबाद स्थित अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा द्वारा की गई।
इस अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। साथ ही जिला पंचायत चुनाव की सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची भी तैयार की जा रही है।
बैठक में कई नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर पार्टी में शामिल किया गया। प्रदेश सचिव प्रदीप अरोड़ा ने बैठक का सफल आयोजन किया। आयोजन को सफल बनाने में महानगर अध्यक्ष अमित मदान, साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष तुषार बंसल एवं महानगर सचिव अनमोल सैनी का विशेष योगदान रहा।
प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों का सम्मान कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।