गाजियाबाद, 20 सितम्बर 2025आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा द्वारा की गई।इस बैठक...
गाजियाबाद, 20 सितम्बर 2025
आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा द्वारा की गई।
इस बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा जी के निर्देशानुसार, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले की 1 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही, जिला पंचायत चुनाव की सभी सीटों पर भी उम्मीदवारों की सूची तैयार की जा रही है। बैठक के दौरान कई नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर पार्टी में सम्मिलित किया गया।
प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष का सम्मान किया और पार्टी को मज़बूत करने की रणनीति पर विशेष जोर दिया।
बैठक का आयोजन माननीय प्रदेश सचिव प्रदीप अरोड़ा द्वारा अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महानगर अध्यक्ष अमित मदान, साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष तुषार बंसल एवं महानगर सचिव अनमोल सैनी का अभूतपूर्व योगदान रहा।