उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने भी अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को...
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने भी अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को गाज़ियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित अन्नपूर्णा बैंक्वेट में पार्टी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chirag Paswan के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद Arun Bharti करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष Pawan Verma की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया।
बैठक में मौजूद जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि पार्टी उत्तर प्रदेश में तेजी से जनाधार बढ़ा रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव में “किंग मेकर” की भूमिका निभाने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव प्रदीप अरोड़ा ने किया, जबकि प्रधान महासचिव राजीव गोयल ने सभी जिला अध्यक्षों को आगामी कार्ययोजना और संगठनात्मक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
बैठक में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे। इनमें किसान प्रकोष्ठ के विनोद त्यागी, युवा प्रकोष्ठ के लक्ष्य अहलावत, महिला प्रकोष्ठ की पूजा गर्ग और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अजीम खान प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित, शैलेंद्र सिंह, खुर्शीद आलम, जे.एस. तोमर, प्रदेश महासचिव एस.के. झा, निर्मेश चौधरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।